Home छत्तीसगढ़ पुलिस मित्रों को अभिषेक ने दिए गर्म कपड़े

पुलिस मित्रों को अभिषेक ने दिए गर्म कपड़े

0
92

acn18.com/   कोरबा। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए हर तरफ सामाजिक कार्यकर्ता दूसरों के प्रति समवेदनशीलता दिखा रहे हैं। इसके अंतर्गत कई प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं । कोरबा जिला के कोयलांचल दीपिका में पुलिस मित्रों को गर्म वस्त्रों की उपलब्धता कराई गई।

सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह ने इस कार्य मे अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस कड़ी में 14 पुलिस मित्रों को जैकेट दिए गए। ठंड के मौसम में इनसे पुलिस मित्रों को कुछ हद तक राहत मिलेगी जो विभिन्न क्षेत्रों में जाम लगने और दूसरी स्थिति में सहायता करते हैं। महसूस किया गया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में मौसम कितने वर्ष काफी नरम हो गए हैं और इससे समस्याएं निर्मित हुई है । इस स्थिति में पुलिस मित्रों की सहायता करने का विचार मन में आया और इसके अंतर्गत काम किया गया। गर्म वस्त्र प्रदान किए जाने के अवसर पर थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू , सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह और सहायक उप निरीक्षक खगेश राठौर, हेड कांस्टेबल रामबाबू एवं स्टाफ की उपस्थिति रही। थाना प्रभारी ने इस अच्छे सेवा कार्य के लिए अभिषेक सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहां की ऐसे कार्यों से और भी लोग प्रेरणा प्राप्त करते हैं और वे अंत्योदय वर्ग के प्रति बहुत कुछ अच्छा करने के लिए सकारात्मक रूप से सामने आते हैं।

error: Content is protected !!