Home KORBA BREAKING दिल्ली, बिहार और बंगाल में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल...

BREAKING दिल्ली, बिहार और बंगाल में भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.1; तिब्बत में था केंद्र, नेपाल और भूटान में भी असर

0
105

Acn18com.दिल्ली-NCR, बिहार और पश्चिम बंगाल में मंगलवार सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 थी। इस भूकंप का केंद्र तिब्बत के शिजांग में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप का असर नेपाल, भूटान सहित भारत के सिक्किम, उत्तराखंड में भी दिखा। फिलहाल भारत में भूकंप के कारण नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नेपाल और चीन में भी नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं मिली है।

error: Content is protected !!