Home छत्तीसगढ़ अजमेर शरीफ दरगाह के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेजी पवित्र चादर

अजमेर शरीफ दरगाह के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेजी पवित्र चादर

0
129

acn18.com/  रायपुर। सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती (र,अ)के 813वें उर्स मुबारक के मौके पर अजमेर शरीफ स्थित उनकी दरगाह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से पवित्र चादर भिजवाई है। मुख्यमंत्री निवास में इस अवसर पर साय ने देश , प्रदेश के लोगों की खुशहाली , सुख -समृध्दि और तरक़्क़ी की दुआऐं की।

सीएम साय ने ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की मज़ार हेतु पवित्र चादर मिर्ज़ा एजाज़ बेग एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मिर्जा एजाज बेग सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति,नासिर खान अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा इमरान अशरफी महामंत्री रायपुर जिला, ,मिर्जा साजिद पठान,मौलाना अमीर बेग,मौलाना मुजफ्फर हुसैन,मौलाना अलीआदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!