Home छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए...

CM विष्णुदेव साय ने श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

0
103

acn18.com/  दंतेवाड़ा। सीएम विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर के कंगोली में श्री वेदमाता गायत्री महाविद्यालय के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा, विद्या भारती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को संस्कारी और राष्ट्रभक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

पूरे देश में ग्रामीण स्तर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्थापित हैं, लेकिन महाविद्यालय की आवश्यकता को देखते हुए इसके निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए विद्या भारती का सहृदय अभिनंदन। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , टंकराम वर्मा, सांसद भोजराज नाग, महेश कश्यप , विधायक और अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!