Home छत्तीसगढ़ ग्रीन आर्मी स्टेट बॉडी और सेंट्रल कोर कमिटी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

ग्रीन आर्मी स्टेट बॉडी और सेंट्रल कोर कमिटी का शपथ ग्रहण सम्पन्न

0
100

acn18.com/  रायपुर। पर्यावरण संरक्षण हेतु अग्रणी संस्था, ग्रीन आर्मी का निवार्चन प्रक्रिया विगत दिनों संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों हेतु आज वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार जगत के जाने माने उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अग्रवाल जी ने ग्रीन आर्मी के सराहना करते हुए कहा कि संस्था अमिताभ जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए शानदार कार्य कर रही है यह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो रही है, संस्था के प्रयास से एक दिन संपूर्ण छत्तीसगढ़ हराभरा और हरियर छत्तीसगढ़ होगा।

शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं यह एक जिम्मेदारी है, इस हेतु भावनाओ से कार्य करे, अपने भाव को प्रकट करे, आर्मी का अर्थ ही अनुशासन, देश, धरतीमाता मिट्टी से प्रेम है, इसलिए संकल्पित होकर कार्य करें। शपथ अधिकारी डॉ कुलदीप दुबे ने कहा ग्रीन आर्मी पहले रायपुर में कार्य कर रही थी अब संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास कर रही है। ग्रीन आर्मी अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी ने अध्यक्षीय रिपोर्ट पढ़ते हुए, वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी प्रदान किये।

संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतू पूरे शाल भर कार्य किये जाते है जिसे मिडिया प्रभारी शशीकांत यदु द्वारा डिजिटल स्लाईडर शो एवं विडियो के माध्यम से बारीकी से जानकारी प्रदान किया गया जो कि ध्यानाकर्षण केन्द्र बना रहा। इस शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन मि टारगेट द्वारा किया गया जिनके कुशल संचालन से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ज्ञात हो संस्था

error: Content is protected !!