Home KORBA 18 दिसंबर को कोरबा आ रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,गुरु घासी दास जयंति...

18 दिसंबर को कोरबा आ रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,गुरु घासी दास जयंति समारोह में होंगे शामिल

0
192

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में एक बार फिर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन होने जा रहा है। 18 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय गुरुघासीदास जयंति समारोह में मुख्यमंत्री कोरबा पहुंचेगे। उनके आगमन को लेकर शासन स्तर से प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री 18 दिसंबर की सुबह 11 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कोरबा के लिए रवाना होंगे और 11 बजकर 45 मिनट पर इंदिरा स्टेडियम स्थित अस्थाई हेलीपेड पर उतरेंगे इसके बाद सतनाम प्रांगण में अयोजित गुरुघासीदास जयंति समारोह में वे शामिल होंगे। इसके बाद वे मुंगेली के लोरमी में आयोजित गुरुघासी दास जयंति समारोह में शामिल होने रवाना हो जाएंगे।

WhatsApp Image 2024 12 17 at 11.50.39

error: Content is protected !!