Home छत्तीसगढ़ शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ में 7 नक्सली ढेर:1 हजार से...

शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ में 7 नक्सली ढेर:1 हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेरा, फायरिंग जारी; अब-तक 215 मारे

0
45

acn18.com/  बस्तर में अमित शाह के दौरे से पहले अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है। अभी भी दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

चार जिले के एक हजार से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। इनमें नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिले की DRG, STF और CRPF की टीम शामिल है। बता दें कि, 1 जनवरी से अब तक 215 नक्सली मारे गए हैं।

15 दिसंबर को शाह बस्तर दौरे पर

15 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे पर रहेंगे। शाह के बस्तर दौरे से पहले फोर्स एक्टिव हो गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि माड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर करीब 1 हजार से ज्यादा जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था।

इसी बीच, गुरुवार तड़के सुबह 3 बजे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि, जवानों से संपर्क कर रहे हैं जो भी जानकारी मिलेगी दी जाएगी।

एक नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

इससे पहले बीजापुर में बुधवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया। वहीं, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें DRG के 2 जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि, दोनों की स्थिति ठीक है। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।