Home छत्तीसगढ़ संत सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन:10 साल खड़े...

संत सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन:10 साल खड़े रहकर की मौन तपस्या; 70 साल किया रामचरित मानस का पाठ

0
66

acn18.com/   संत सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बाबा ने बुधवार मोक्षदा एकादशी पर 6:10 बजे अंतिम सांस ली। देश भर में उनके अनुयायियों में शोक की लहर है।

बाबा पिछले 10 दिन से निमोनिया से पीड़ित थे। शाम 4 बजे नर्मदा नदी किनारे भटयान आश्रम क्षेत्र में अंत्येष्टि होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

संत सियाराम बाबा के अनुयायियों ने बताया, बाबा का असली नाम कोई नहीं जानता। वे 1933 से नर्मदा किनारे रहकर तपस्या कर रहे थे। 10 साल तक खड़े रहकर मौन तपस्या की। वे करीब 70 साल से रामचरित मानस का पाठ भी कर रहे थे। अपने तप और त्याग से लोगों के हृदय में जगह बनाई। पहली बार उनके मुंह से सियाराम का उच्चारण हुआ था। तभी से लोग उन्हें संत सियाराम बाबा के नाम से पुकारते हैं।

संत सियाराम बाबा निमोनिया से पीड़ित थे। - Dainik Bhaskar