Home KORBA NTPC धनरास राखड़ डेम में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन.Video

NTPC धनरास राखड़ डेम में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन.Video

0
120

Acn18.com. कोरबा जिले अंतर्गत NTPC के धनरास राखड़ डेम में ग्रामीणों ने आज काम बन्द करा दिया, जिससे राखड़ डेम स्टोरेज से परिवहन कर रहे लगभग 200 वाहन प्रभावित हुए, लगभग 3 घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा युवा कांग्रेस की अगुवाई मे यह प्रदर्शन किया गया, ग्रामीणों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाये, कहा की प्रसासन NTPC कम्पनी कों सरक्षण दे रहा। धूल डस्ट से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी कहा की NTPC प्रबंधक लंबे समय से लोगों के सामाजिक और आर्थिक हितों को लेकर लापरवाही बरत रहा है प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगारों को NTPC प्रबंधन न ही रोजगार दे रहा है और न ही फसलों की बर्बादी पर मुआवजा दे रहा, साथ ही उनके जल स्रोत से लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा, इन तमाम मुद्दों कों लेकर ग्रामीणों ने NTPC के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जमकर विरोध किया, मौके पर कटघोरा पुलिस, दर्री तहसीलदार व NTPC के उपप्रबंधक मौजूद रहे। वही तहसीलदार एम एस राठिया ने ग्रामीणों कों अस्वासन दिया की आगामी 18 दिसम्बर कों NTPC मे कार्य कर रहे विभिन्न कम्पनीयों की बैठक रखी जाएगी और जो ग्रामीणों की मांगे है उन्हें पूरी की जाएगी।