Home छत्तीसगढ़ पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, कबाड़ बीनने वाला गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, कबाड़ बीनने वाला गिरफ्तार

0
114

acn18.com/  । 19 नवंबर को कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में रायगढ़ जिले के केनापाली के रहने वाले हेमलाल नामक व्यक्ति पर प्राण घातक हमला किया गया था। 9 दिन तक उपचार चलने के बाद उसकी 28 नवंबर को मौत हो गई। सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग और अपराध दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल जारी रखी। पुलिस ने इस सिलसिले में 19 वर्षीय कबाड़ बनने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिला कार्यालय के सभा कक्ष में मीडिया को इस बारे में जानकारी दी।। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के साथ पहले कई बार मृतक की बहसबाजी हुई थी। घटना दिवस को आरोपी ने पीड़ित पर हमला किया और फिर कमोड सीट का इस्तेमाल कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। इस मामले को सुलझाने में पुलिस फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने काम किया।