Home छत्तीसगढ़ संभल जा रहीं सपा विधायक समेत 10 नेता हिरासत में:इकरा हसन को...

संभल जा रहीं सपा विधायक समेत 10 नेता हिरासत में:इकरा हसन को पुलिस ने रोका; रुचि वीरा ने कहा-सपा मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख देगी

0
112

acn18.com/  संभल हिंसा का आज 7वां दिन है। संभल में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, लेकिन शनिवार को लखनऊ में सियासी सरगर्मी बढ़ गई। सपा डेलिगेशन के संभल जाने के ऐलान के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को नजरबंद किया गया। डेलिगेशन में माता प्रसाद पांडेय समेत 5 सांसद और 4 विधायक शामिल थे।

मुरादाबाद में सपा विधायक पिंकी यादव समेत 10 नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, बरेली में 100 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं को पकड़ा गया। हापुड़ में कैराना सांसद इकरा हसन को पुलिस ने रोक लिया। यह सभी पुलिस को चकमा देकर संभल जाने की कोशिश कर रहे थे।

मुरादाबाद में सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा- संभल हिंसा में मारे गए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी। पार्टी की सरकार से मांग है कि हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक मदद करे।

सपा डेलिगेशन में जिन सांसद, विधायकों के नाम थे, उनके घर के बाहर पुलिस पहुंच गई। उधर, देर रात को संभल में डीएम ने धारा-163 लागू कर दी है। यानी, अब 5 लोग बिना अनुमति के इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे।