Home KORBA तेज रफ्तार बाइक सवार ने पुलिस की कार को मारी टक्कर,हादसे में...

तेज रफ्तार बाइक सवार ने पुलिस की कार को मारी टक्कर,हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

0
209

Acn18.com/कोरबा के कटघोरा रोड पर जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बाइक सवार ने उत्तरप्रदेश पुलिस की कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि उत्तर प्रदेश पुलिस हरदीबाजार निवासी एक आरोपी को पकड़ने के लिए कोरबा आई हुई थी। स्विफ्ट डिजायर कार में पुलिस सवार थी तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दोनों के बीच भिडंत इतनी जबरदस्त थी,कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। बहरहाल मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!