Home छत्तीसगढ़ हाफ मर्डर केस: 2 बदमाश गिरफ्तार

हाफ मर्डर केस: 2 बदमाश गिरफ्तार

0
169

acn18.com/ रायगढ़। कल जूटमिल थाना क्षेत्र के बजरंगपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर मोहल्ले के युवकों द्वारा जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन जूटमिल पुलिस त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य की तलाश जारी है। जेल भेजे गए दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं । घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब धर्मेंद्र उपाध्याय (38), जो पटेलपाली पेट्रोल पंप में सेल्समैन हैं, अपने घर के सामने मोहल्ले के तीन युवकों विकास चौहान, अजय मेहर और उनके साथी को गाली-गलौज करते देख टोका। आरोपियों ने उन्हें मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र को पेट और कमर पर गंभीर चोटें आईं।