spot_img

श्री दुःख हरण साहब गेवरा गुरुद्वारा में गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश उत्सव पर्व धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया अटूट लंगर का आनंद

Must Read

Acn18.com/गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर 15 नवंबर शुक्रवार को श्री दुःख हरण साहब गेवरा गुरुद्वारा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा समिति और श्रद्धालुओं के सहयोग से अटूट लंगर का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन समाज में सद्भावना, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से किया गया।

- Advertisement -

आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य मनजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक जयंती पर हर साल यहाँ विशेष अरदास और गुरुवाणी का आयोजन होता है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिलता है। इस वर्ष कार्यक्रम में लुधियाना पंजाब से आए मुख्य ग्रंथी रोबिन सिंह और उनकी टीम ने गुरुवाणी का पाठ और कीर्तन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सुमधुर कीर्तन से उपस्थित श्रद्धालुओं में भक्ति का संचार हुआ और सभी ने अपनी श्रद्धा के साथ गुरु के आगे मत्था टेका।

मनजीत सिंह ने आगे बताया कि इस वर्ष करीब 9 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर में शामिल होकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस विशाल आयोजन में स्थानीय समुदाय का विशेष योगदान रहा, जो इस प्रकार के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सदैव तत्पर रहते हैं। प्रकाश उत्सव पर्व को सफल बनाने मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह गिल ,त्रिलोक सिंह ,हरभजन सिंह,गुरमीत सिंह ,अमन सिंह ,हरप्रीत बरार,सुखबीर सिंह ,रविंद्र सिंह ,राजा सैनी ,हनी सिंह ,गोल्डी, राजिंदर सिंह समेत अनेक लोगों की मुख्य भूमिका रही ।

कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और गुरु नानक देव जी के संदेशों को आत्मसात किया। यह आयोजन सिख समुदाय की धार्मिक आस्था और सामूहिकता का प्रतीक बन गया है, जिसमें हर साल हजारों लोग शिरकत करते हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता .पुलिस की गई शिकायत

Acn18.comकोरबा/ छत्तीसगढ़ – कोरबा जिले के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी एवं JB न्यूज के संचालक मनीष जायसवाल ने...

More Articles Like This

- Advertisement -