Home छत्तीसगढ़ नोनबिर्रा में DBL कम्पनी के भारी , वाहन की चपेट में आने...

नोनबिर्रा में DBL कम्पनी के भारी , वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

0
100

acn18.com/  बीते रात सड़क में मचा बवाल, परिजन एवं ग्रामीण मुवावजे की मांग पर अड़े रहे।
शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे ग्राम नोनबिर्रा के पास ग्रामीणों के अनुसार DBL कम्पनी के भारी वाहन की चपेट में आने से मोटर सायकल सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्मृघटना से आक्रोशित भीड़ में परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया और मुवावजे की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार मृतक युवक सरवन राठिया पिता छेदुराम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी मुढुनारा, कोरबा का निवासी है। सड़क हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है। वही मोटर सायकल के परख़च्चे उड़ गए जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने कंपनी के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की और मुवावजे की मांग पर अड़े रहे। देर रात लगभग 11 बजे चक्का जाम समाप्त किया गया वही पीड़ित परिवार को 50 हजार दी गई