Home KORBA उर्ध्वगामी सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया छठ पूजा का समापन, कोरबा...

उर्ध्वगामी सूर्य को अर्घ्य देकर किया गया छठ पूजा का समापन, कोरबा के समस्त छठ घाट छठ मैया के जयकारे से गूंजे, देखिए वीडियो

0
63

चार दिवसीय छठ पूजा का समापन उदित होते सूर्य नारायण को अर्ध देकर किया गया. रात 3:00 से ही व्रतधारी और उनके परिजन अपने-अपने घाटों पर पहुंच गए थे.ब्रती जल में खड़े होकर सूर्यनारायण की प्रतीक्षा करते रहे. पूर्वांचल विकास समिति कोरबा के संयोजक अशोक तिवारी अशोक सिंह संरक्षक कमलेश यादव प्रवक्ता वेद यादव आर एस एस नगर के इकाई अध्यक्ष संजय पांडे मैं सुबह भी कई छठ घाटों का दौरा किया। घाटों पर उपस्थित लोगों से भेंट कर उन्हें छठ पर्व की बधाई दी गई।
आईए देखते हैं सुमेधा घाट और दर्री छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,उनकी श्रद्धा और पूर्वांचल विकास समिति दर्री द्वारा प्रसाद वितरण का दृश्य