Home छत्तीसगढ़ रायपुर दक्षिण उपचुनाव, EVM मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर को

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, EVM मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर को

0
71

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कमांक 51-रायपुर नगर दक्षिण के लिये होने वाले आगामी विधानसभा उपनिर्वाचन-2024 में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।

मतदान के लिये मशीनों को तैयार करने के क्रम में मशीनों की कमीशनिंग का कार्य 5 नवंबर 2024 समय प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ कर दिया जायेगा, जिसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 जिला रायपुर के द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जावेगी। मशीनों के कमीशनिंग का कार्य रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जावेगा ।

मतदान हेतु मशीनों को तैयार करने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये निर्माता कंपनी मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियर नियत तिथि के एक दिवस पूर्व रायपुर पहुंच जाएंगे ।

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के कमीशनिंग की प्रक्रिया में मेसर्स इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद (तेलंगाना) के इंजीनियरों द्वारा सभी वीवीपैट मशीनों में सिंबल लोडिंग की जायेगी। सभी मशीनों में एक मत डालकर तथा रेण्डम् रूप से चुने गये 5 प्रतिशत मशीनों पर 1000 मत डालकर मॉकपोल किया जायेगा । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-51 रायपुर नगर दक्षिण में निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे कमीशनिंग की प्रक्रिया के अवलोकन हेतु नियत तिथि व समय पर कमीशनिंग परिसर रायपुर सेजबहार में स्थित शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में उपस्थित रहकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कार्य प्रणाली और इसकी निष्पक्षता के संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो।

error: Content is protected !!