Home KORBA बाइक को टक्कर मारने के बाद तीन बार पलटकर खड़ी हुई कार,कार...

बाइक को टक्कर मारने के बाद तीन बार पलटकर खड़ी हुई कार,कार सवार महिला की मौत,बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

0
112

Acn18.com/कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। रजकम्मा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक व्यक्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार तीन बार पलटकर सीधी हो गई। हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। नगर पंचायत छुरी के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी,भाभी साधना पंजवानी और भतीजा हितेश पंजवानी सवार था। कार हितेश चला रहा था। हादसे के दौरान चारों घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। ईलाज के दौरान साधना पंजवानी की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

error: Content is protected !!