spot_img

नायब सैनी आज हरियाणा CM पद की शपथ लेंगे:मोदी, 18 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे; 11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं

Must Read

हरियाणा में नायब सैनी आज दूसरी बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह करीब सवा 1 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके साथ 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

इसमें अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी (यूटी), राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे।

भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि राजनीतिक हस्तियों के अलावा खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, डॉक्टरों, वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी समारोह में बुलाया गया है। कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोग पहुंचेंगे।

नायब सैनी के साथ 11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं। कृष्ण लाल और श्याम सिंह ने बताया कि शपथ के लिए उन्हें खुद नायब सैनी ने फोन किया। वहीं कृष्ण लाल मिड्‌ढा, राम कुमार गौतम, मूलचंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा चल रही है।

दो मंच बनाए गए, मोदी शपथ वाली स्टेज पर बैठेंगे

समारोह में 2 मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित 3 केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह और मनोहर लाल खट्‌टर मौजूद रहेंगे। इसी मंच पर सीएम और मंत्री शपथ लेंगे।

दूसरे मंच पर अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी CM सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सभी विधायक और केंद्रीय भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

लोगों को लाने के लिए ढाई हजार बसों की व्यवस्था

समारोह में प्रदेश भर से लोगों को लाने के लिए ढाई हजार बसों की व्यवस्था की गई है। हर जिले से सुबह पंचकूला के लिए रोडवेज की बसें रवाना हुईं। इसके अतिरिक्त प्राइवेट बसें भी हायर की गई हैं। इनकी पूरी व्यवस्था सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को सौंपी गई है। बसों में खाने की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए हर बस में एक खाना प्रबंधक लगाया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पूरे देश में हॉलमार्क जेवर की बिक्री अनिवार्य की जाए : हरख मालू

रायपुर। आज से तीन साल पहले भारत सरकार ने सोने के जेवरों के विक्रय के लिए हॉलमार्क की अनिवार्यता...

More Articles Like This

- Advertisement -