Home KORBA राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,पार्षद नरेंद्र देवांगन रहे मुख्य अतिथी

राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,पार्षद नरेंद्र देवांगन रहे मुख्य अतिथी

0
132

Acn18.com/शारदेय नवरात्र की समाप्ती के बाद विभिन्न समितियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवारी की रात पंपहाउस क्षेत्र में राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई और कोहड़िया वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथी के रुप में मौजूद रहे। उन्होंने इस आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहना चाहिए,इससे प्रतिभाओं को न केवल मंच मिलता है बल्की उनकी प्रतिभा भी बाहर आती है। देर रात तक डांस प्रतियोगिता चलती रही,जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।

error: Content is protected !!