Home देश दुनिया नायब सैनी हरियाणा के CM बने रहेंगे:अमित शाह की मौजूदगी में विधायक...

नायब सैनी हरियाणा के CM बने रहेंगे:अमित शाह की मौजूदगी में विधायक दल के नेता चुने गए, कल दूसरी बार शपथ लेंगे

0
52

हरियाणा में नायब सैनी ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। बुधवार को पंचकूला में भाजपा की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया। मीटिंग में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहे।

BJP विधायक दल अब सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जाएंगे। कल गुरुवार को 11 बजे शपथ ग्रहण होगा। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे।

नायब सैनी मुख्यमंत्री होंगे

विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। कल वह पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून चंडीगढ़ के हरियाणा निवास पहुंच गए हैं। तीनों ने भाजपा को समर्थन दे रखा है। पंचकमल में मीटिंग होने के बाद ये तीनों विधायक राजभवन जाएंगे।

शाह विधायकों को BJP के संकल्प बता रहे

मीटिंग में अमित शाह सभी विधायकों को BJP के चुनाव में रखे संकल्प के बारे में बता रहे हैं। उन्हें भाजपा की नई सरकार बनने पर जनता की उम्मीदों के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें भाजपा की तरफ से हरियाणा के विकास के लिए तय किए लक्ष्य के बारे में जानकारी दे रहे हैं। शाह ने सभी विधायकों को कहा कि उन्हें 100 दिन का प्लान बनाना चाहिए।