Acn18.com/प्रदेश के धमतरी जिले में निर्धारित तिथी से पहले ही असमाजिक तत्वों ने रावण के पुतले को जला दिया। आज रावण का दहन किया जाना था,लेकिन बीती रात ही उसे जला दिया गया। जिले के भखारा के मैदान में 40 फिट उंचाई का रावण तैयार किया गया था। इस घटनाक्रम से आयोजन समिती में काफी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है,जिसकी शिकायत थाना में की गई है। इस घटनाक्रम के बाद फिर से रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है। रावण दहन के दौरान शासकीय वाहन को भी नुकसान पहुंचा है।





