Home KORBA नहीं बच सकी छात्रा की जान,गांव से बाहर खून से लथपथ अवस्था...

नहीं बच सकी छात्रा की जान,गांव से बाहर खून से लथपथ अवस्था में मिली थी,80 फिट उंचे पानी टंकी से छलांग लगाए जाने की आशंका

0
179

Acn18.com/काफी कोशिशों के बाद भी मेडिकल कॉलज कोरबा के चिकित्सकों ने उस स्कूली छात्रा की जान नहीं बचा सके,जो हरदीबाजार गांव के बाहर खून से लथपथ अवस्था में मिली थी। कक्षा 12 वीं की छात्रा को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया था,जहां सोमवार की सुबह उसने अंतिम सांस ली। दो दिन पहले छात्रा स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली थी,लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। पास के ही पानी टंकी के नीचे छात्रा अचेत अवस्था में मिली थी,कि जिसकी स्कूल यूनिफॉर्म खून से लथपथ थी। छात्रा के 80 फिट उंचे पानी टंकी से छलांग लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है,वहीं उसका पिता किसी अनहोनी की बात कह रहा है। फिलहाल पुलिस मर्ग पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद उसके शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

error: Content is protected !!