spot_img

फरार आरोपियों के लिए पुलिस ने चलाया गिरफ्तारी अभियान, 14 धराए

Must Read

बिलासपुर। जिले में पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट की तामिली और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। कोनी और सरकंडा थाना इलाके से 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट की तरफ से जारी 10 स्थायी और 4 गिरफ्तारी वारंट की तामिली का पुलिस ने दावा किया है।

- Advertisement -

पुलिस गश्त के दौरान जिन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें सरकंडा का शिव कुमार उर्फ खर्रा यादव (32), भरत उर्फ भरतराम ध्रुव (32), गोविंद यादव उर्फ सोनू (23), किशोर केंवट, संतोष साहू, विजय यादव उर्फ नंदू, मोनू उर्फ पांडो ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, सुरेश कुमार निषाद, रमेश दास शामिल है।

वहीं, सीपत थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में धर्मेंद्र उर्फ लीली वर्मा, उमेश कुमार सूर्यवंशी उर्फ गोलू, जीवन लाल और तिलसी राम पटेल शामिल है। एसपी रजनेश सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बदमाशों की निगरानी और फरार आरोपियों के धरपकड़ के निर्देश दिए हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

केजरीवाल बोले-हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं:NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देंगे तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा...

More Articles Like This

- Advertisement -