Home KORBA इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष ने कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष और महामंत्री के...

इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष ने कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष और महामंत्री के आदेश को किया शून्य,निष्कासित 5 सदस्यों की संगठन में हुई वापसी

0
124

Acn18.com/कोरबा – SEKMC इंटक के कुसमुंडा क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा एवम क्षेत्रीय महामंत्री अब्दुल कलाम अंसारी द्वारा एक कार्यालय आदेश क्रमांक SEKMC/ इंटक/ अध्यक्ष/कुसमुंडा क्षेत्र/ 2024/111 (G) दिनांक 28/09/2024 को जारी करते हुए कुसमुंडा परियोजना व क्षेत्रीय इकाई के पांच पदाधिकारियों को 5 वर्षों के लिए निष्काशित किया गया था। उक्त आदेश को अधिकार विहीन होने के बावजूद जारी करने का हवाला देते हुए संघ के विधान के अनुसार तत्काल प्रभाव से शून्य घोषित किए जाने का पत्र गोपाल नारायण सिंह केंद्रीय अध्यक्ष एसईसीएल संचालन समिति सदस्य द्वारा जारी किया गया हैं। इस पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ये पांचों पदाधिकारी पूर्व की भांति अपने अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।

WhatsApp Image 2024 10 06 at 14.35.52

error: Content is protected !!