spot_img

बीस वर्षों से अनुदान लिए बगैर प्रशांति वृद्धाश्रम का नवदृष्टि कर रही संचालन: एक अक्टूबर को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

Must Read

कोरबा,  एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इधर, कोरबा में करीब बीस वर्षों से नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन करते हुए बुजुर्गों की सेवा की जा रही है।

- Advertisement -

प्रशांति वृद्धाश्रम छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग की योजना है। एक जुलाई, 2005 को नवदृष्टि समाजसेवी संस्था को प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन सौंपा गया था। वर्तमान में वृद्धाश्रम में 25 महिला, पुरुष निवासरत हैं। खास बात यह है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था पूरे छत्तीसगढ़ में एकमात्र ऐसी संस्था है, जो एक सरकारी योजना को सरकार से अनुदान लिए बगैर उसका संचालन कर रही है। संस्था द्वारा गैर सरकारी तौर पर भी किसी प्रकार का अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता है। संस्था अपने स्रोत और समय- समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है। प्रशांति वृद्धाश्रम में पात्र वरिष्ठ नागरिकों को भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है ।                                                                                                                                                                                                                                              भोजन सहित अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। बुजुर्गों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा जाता है। संस्था द्वारा परिवार से निकाले गए वरिष्ठ नागरिकों को वापसी कराने काउंसलिंग भी की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी मदद दी जाती है। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख एवं सचिव लक्ष्मी चौहान ने बताया कि भवन संबंधी मरम्मत, बिजली, पानी, सफाई कार्य जैसी सुविधाएं नगर पालिक निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। कुछेक निजी संस्थाओं द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाता है। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सेवा करना है और यह कार्य करीब बीस वर्षों से किया जा रहा है और आगे भी निरंतर किया जाएगा।

श्रम मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम

01 अक्टूबर को प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोहर साढ़े तीन बजे बुजुर्गों का सम्मान एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाए जाने का मकसद बुजुर्ग नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही उनसे जुड़ी समस्याओं का सामने लाना और उस पर चर्चा करते हुए समाधान निकालना है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बीएमएस मजदूरों का बिलासपुर मुख्यालय में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन, दीपका एरिया से बड़ी संख्या में कोयला मजदूर पहुंचे मुख्यालय

बड़ी संख्या में SECL दीपका एरिया के मजदूरों ने भारतीय मजदूर संघ (BMS) के नेतृत्व में बिलासपुर मुख्यालय में...

More Articles Like This

- Advertisement -