spot_img

मोदी बोले-पड़ोसी गोलियां बरसाते थे, कांग्रेस सफेद झंडा दिखाती थी:8 साल पहले आज ही सर्जिकल स्ट्राइक हुई; नया भारत घर में घुसकर मारता है

Must Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए शनिवार, 28 सितंबर जम्मू पहुंचे। उन्होंने एमए स्टेडियम में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनना तय है।

- Advertisement -

मोदी ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर नया अध्याय लिखने जा रहा है। 8 अक्टूबर को नवरात्रि के समय चुनाव के नतीजे आएंगे। 12 अक्टूबर को विजयादशमी है। इस बार की विजयादशमी हम सभी के लिए शुभ शुरुआत वाली होगी।’

PM ने कहा, ‘बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के नेता और परिवार ही फले-फूले हैं। वो दौर याद कीजिए, जब सीमा पार से आए दिन गोले बरसते थे। उधर से गोलियां चलती थीं और कांग्रेस वाले सफेद झंडा दिखाते थे।

जब भाजपा सरकार ने गोली का जवाब गोले से दिया तो उधर वालों के होश ठिकाने आ गए। आज 28 सितंबर है। 2016 में आज की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। भारत ने दुनिया को बता दिया था कि ये नया भारत है। ये घर में घुसकर मारता है।’

मोदी बोले- कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP संविधान के सबसे बड़े दुश्मन

मोदी ने कहा, ‘आज कांग्रेस पूरी तरह से अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है। जब विदेशों से घुसपैठिए यहां आते हैं, तो कांग्रेस को अच्छा लगता है। वो उन्हें अपना वोट बैंक मानती है। उनका स्वागत करती दिखती है, जबकि अपने ही लोगों के दर्द का मजाक उड़ाती है।

PM ने कहा, ‘कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP संविधान के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान की आत्मा का गला घोंटा है। कई-कई पीढ़ियों से रह रहे अनेक परिवारों को वोट देने तक का हक नहीं था। भाजपा ने लोगों को वोट का अधिकार दिया।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

CG में चल रहा राष्ट्रीय पोषण माह अभियान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पोषण अभियान के तहत प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित...

More Articles Like This

- Advertisement -