Home KORBA ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 7 की मौत:हादसे में घायल 3...

ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 7 की मौत:हादसे में घायल 3 लोगों की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर; ऑटो में 10 लोग थे

0
54

Acn18.com/दमोह के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई है। घटना में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे।

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों और को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि ऑटो में सवार लोग कौन हैं, कहां से आए थे और कहां जा रहे थे।