Acn18.com/निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 49 बी पर पिछली रात हुए हादसे में चार गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। कोरबा चाम्पा मार्ग पर ये गौवंश उरगा थाना क्षेत्र में मृत मिले। इस बारे में जानकारी मिलने पर गौसेवक संघ के कार्यकर्ता यहां पहुंचे और गोवंश को उठाने के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।




