Home KORBA सर्पदंश से नाना और नाती की मौत,घटना से परिवार में पसरा मातम,लगातार...

सर्पदंश से नाना और नाती की मौत,घटना से परिवार में पसरा मातम,लगातार हो रही है घटनाएं

0
115

Acn18.com/कोरबा में सर्पदंश के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर से सलिहाभांटा डोंगदरहा में इस तरह की घटना सामने आई है जहां जहरीले सांप के काटने से नाना और नाती की मौत हो गई। 15 सितंबर को यह घटना सामने आई थी,जहां दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। नाना की जहां पहले ही मौत हो गई थी,वहीं नाती सतीश यादव की मौत सोमवार को हो गई। बताया जा रहा है,कि दोनों खटिया पर सो रहे थे इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

error: Content is protected !!