Home KORBA चेन्नई टेस्ट- भारत की बढ़त 308 रन की हुई:दूसरे दिन स्टंप्स तक...

चेन्नई टेस्ट- भारत की बढ़त 308 रन की हुई:दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में स्कोर 81/3: बांग्लादेश पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट

0
68

Acn18.com/भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने पहली पारी में 227 रन की लीड ली थी, अब उसकी बढ़त 308 रन की हो गई है। ऋषभ पंत 12 और शुभमन गिल 33 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दूसरी पारी में रोहित शर्मा 5, यशस्वी जायसवाल 10 और विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से अब तक मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, और तस्कीन अहमद को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले, दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम पहली पारी में 376 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे जबाव में आज ही तीसरे सेशन में बांग्लादेश टीम भी पहली पारी में 149 रन पर सिमट गई