spot_img

ताजमहल दिखाने और शादी करने का झांसा देकर रेप

Must Read

Acn18.com/गोवा के युवक ने रायपुर में एक युवती से होटल में रेप किया है। होटल में काम करने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, फिर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। युवती को कहा कि, ताजमहल देखने के लिए आगरा चलो वहीं शादी कर लेंगे। लेकिन उसने आगरा पहुंचकर युवती से शादी करने के बजाए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, वो रायपुर में एक होटल में काम करने के दौरान आरोपी प्रिंस डी सिल्वा से मिली। प्रिंस गोवा का रहने वाला है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई तो वह अक्सर फोन पर बात करने लगे। आरोपी युवती को कुछ काम के बहाने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां उसने अपने प्यार का इजहार कर जबरन रेप किया।

कहा- हम दोनों आगरा में शादी कर लेंगे

दुष्कर्म के बाद जब युवती ने विरोध किया, तो उसने कहा कि हम दोनों शादी कर लेंगे। आरोपी प्रिंस ने युवती को कहा कि ताजमहल देखने आगरा चलो, वहीं हम शादी कर लेंगे। जिसके बाद दोनों आगरा पहुंच गए। वहां आरोपी ने होटल लिया। फिर ने जब उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।

मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

उसने आगरा के होटल में युवती के साथ वाद विवाद कर मारपीट किया। जिसके बाद युवती अपनी जान बचाकर घर वापस आ गई। आरोपी की हिम्मत बढ़ गई तो वह युवती के घर जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से मुकर गया। फिर वह फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने गंज पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान आरोपी फिर एक बार पीड़िता से मिलने के लिए रायपुर पहुंचा। तो पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी प्रिंस डी सिल्वा निवासी उत्तर गोवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में सेंट्रल जेल भेज दिया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -