Home KORBA हत्याकंड के 12 आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा,दो साल पहले...

हत्याकंड के 12 आरोपियों को मिली आजीवन कारावास की सजा,दो साल पहले हुई थी वारदात

0
116

Acn18.com/कोरबा में कोतवाली थानांतर्गत सीतामढ़ी स्थित कुंजनगर में दो साल पहले हुए हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सभी 12 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 25 अगस्त 2022 की रात एक दर्जन आरोपियों ने धर में घुसकर युवक की लाठी,डंडे और धारदार हथियार से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिली है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में बस्तीवाले मौजूद थे। इस मामले में दो नाबालिगों को रिहा कर दिया गया है। घटना में कृष्णा यादव की मौत हो गई थी,जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया था। कोर्ट का आदेश आने के बाद सभी आरोपियों के परिजन सद्मे में आ गए है।

error: Content is protected !!