Home KORBA फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता,पुलिस...

फांसी लगाकर युवक ने कर ली खुदकुशी,कारणों का नहीं चल सका पता,पुलिस कर रही है जांच

0
140

Acn18.com/कोरबा के मानिकपुर उरांव बस्ती में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक ने नकटीखार गांव में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम मानसिंह यादव था। मानसिंह ने किन कारणों से आत्महत्या की है इस बात का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है,कि मृतक की पत्नी कुसमती खेत में काम करने के लिए नकटीखार गई हुई थी। पति उसे लेने के लिए नकटीखार गांव पहुंचा। पत्नी घर जाने का समय नहीं होने की बात कहते हुए जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसने गांव में ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरुरी कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना किय।

error: Content is protected !!