Home KORBA कुसमुंडा जीएम कार्यालय में तालाबंदी प्रदर्शन,रोजगार के लंबित आवेदनों का निराकरण करने...

कुसमुंडा जीएम कार्यालय में तालाबंदी प्रदर्शन,रोजगार के लंबित आवेदनों का निराकरण करने की मांग

0
106

Acn18.com/रोजगार के लंबित पड़े मांगो को लेकर बुधवार को कुसमुंडा खदान के भू-विस्थापितों ने कुसुमंडा जीएम कार्यालय में तलाबंदी प्रदर्शन किया। मुख्य द्वार पर ताला जड़कर उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रबंधन ने आंदोलन कर रहे प्रतिनिधी मंडल को अंदर बुलाया और बैठक कर चर्चा की। मांगो को लेकर 14 सितंबर को बिलासपुर के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के आश्वासन पर सहमति बनी और आंदोलन को समाप्त किया गया।

error: Content is protected !!