Home KORBA पुलिस की पकड़ में आए 8 जुआरी,62 हजार 500 रुपए जप्त

पुलिस की पकड़ में आए 8 जुआरी,62 हजार 500 रुपए जप्त

0
105

Acn18.com/जुए के खिलाफ कोरबा में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उरगा पुलिस ने गिधौरी गांव के पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के उपर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 62 हजार 500 रुपए नकदी रकम और 8 मोबाईलों को जप्त किया है। मुखबीर के माध्यम से पुलिस को यहां जुआ खेलने की सूचना मिली थी,जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधीनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।