Home KORBA गर्म पानी डालकर नवविवाहिता को जान से मारने की कोशिश,पति,ससुर और जेठ...

गर्म पानी डालकर नवविवाहिता को जान से मारने की कोशिश,पति,ससुर और जेठ पर आरोप,शराब के नशे में घटना को दिया गया अंजाम

0
104

Acn18.com/शराब के नशे में धुत्त पति,ससुर और जेठ ने मिलकर नवविवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। गर्म पानी डालकर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। घटना में बुरी तरह से झुलसी नवविवाहिता को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र के परला गांव का है,जहां सुशांति उरांव ने पति गोपी,ससुर वीरसिंह सहित जेठ पर आरोप लगाए है। पीड़िता ने बताया,कि वह घर पर थी तभी पति और ससुर उसकी मामी के घर बिजली सुधार कार्य के लिए गए हुए थे दोनों वापस गुस्से में घर लौटे और लड़ाई करने लगे फिर उसके बाद उसे गर्म पानी से जला दिया। जेठ हाथों में कुल्हाड़ी लेकर उसे और उसके माता पिता को मारने के लिए दौड़ाया भी था।