Home KORBA नहरिया बाबा मंदिर पर चोरों ने बोला धावा, नगदी समेत दान पेटी...

नहरिया बाबा मंदिर पर चोरों ने बोला धावा, नगदी समेत दान पेटी उठा ले गए चोर,लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी का अनुमान

0
186

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में सर्वाधिक आस्था के केंद्र नहरिया बाबा मंदिर पर चोरों ने बीती रात धावा बोल दिया। मंदिर के पुजारियो के पास रखे 35000 नगदी समेत दान पेटी चोर उठा ले गए हैं ।अनुमान लगाया जा रहा है की लगभग ढाई लाख रुपए के नगदी और सामान की चोरी हुई है। खबर मिलते ही एसपी समय तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं ।मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला है कि तीन चोर रेनकोट पहनकर और नकाब लगाकर चोरी करने मंदिर में घुसे थे।नहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी से भक्तों और आम जनों में आक्रोश व्याप्त है

error: Content is protected !!