Home छत्तीसगढ़ सरकारी चावल और चना की हो रही कालाबाजारी,तहसीलदार ने भारी मात्रा में...

सरकारी चावल और चना की हो रही कालाबाजारी,तहसीलदार ने भारी मात्रा में पकड़ा खाद्यान्न पदार्थ

0
61

 

एमसीबी जिले के नगर पालिका निगम चिरमिरी क्षेत्र स्थित डोमनहिल के नेहरू कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार शशि शेखर मिश्रा द्वारा शासकीय चना और चावल की कालाबाजारी करने वाले गिरोह को रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास से 90 क्विंटल चावल 250 किलो चना बरामद किया गया। यहां सरकारी चना और चावल की जमकर कालाबाजारी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है खाद्य विभाग के अधिकारी ही सेल्समेनों के साथ सांठगांठ कर चना चावल की कालाबाजारी करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।