Home छत्तीसगढ़ सिंहदेव को देवेंद्र यादव से मिलने नहीं दिया गया:रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे...

सिंहदेव को देवेंद्र यादव से मिलने नहीं दिया गया:रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे थे पूर्व डिप्टी CM, थोड़ी देर में पहुंचेंगे सभी कांग्रेस विधायक

0
109

छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है। देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिलने नहीं दिया गया। अब नेता प्रतिपक्ष चरणदास के नेतृत्व में सभी विधायक जेल पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिहाज से अब देवेंद्र यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष ने राजीव भवन में कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक ली। इस दौरान बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। कांग्रेस इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने वाली है।

error: Content is protected !!