Home KORBA बड़े भाई से पहले अपनी शादी की जिद, मां द्वारा ...

बड़े भाई से पहले अपनी शादी की जिद, मां द्वारा दी गई,नसीहत से क्रोधित हुआ पुत्र, मां पर कर दिया प्राण घातक हमला

0
154

Acn18.com/एक कलयुगी बेटा शादी के लिए इतना बेकरार था कि उसने अपनी मां पर यह कहकर हमला कर दिया कि तुम मेरी शादी क्यों नहीं करवा रही हो। मां ने छोटे बेटे की शादी के लिए इनकार कर दिया था क्योंकि अभी उसका बड़ा भाई अविवाहित था

जिस मा ने 9 महीने गर्भ में रखा और पाल पोस कर 20 वर्ष का गबरू जवान बना दिया उसी मां पर बेटे ने प्राण घातक हमला इसलिए कर दिया कि उसकी मां उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थी। मां का कहना था कि अभी तुम्हारा बड़ा भाई अविवाहित है पहले उसकी शादी हो जाएगी उसके बाद ही तुम्हारी शादी के लिए विचार किया जाएगा।

यह घटना चांपा जांजगीर जिले के जैजैपुर थाना अंतर्गत आने वाले आमापाली नमक गांव की है जहां पुन्नी बाई अपने लकवा ग्रस्त पति और दो बेटे व एक बेटी के साथ निवास करती है।
पता चला है की पुन्नीबाई का छोटा बेटा प्रकाश श्रीवास अपनी मां से जिद कर रहा था कि वह उसकी शादी करा दे। मां ने उसे समझाया कि अभी तुम्हारे बड़े भाई की शादी नहीं हुई है पहले वह शादी के बंधन में बंध जाए उसके बाद तुम्हारी शादी होगी। इस बात से नाराज प्रकाश ने अपनी मां के ऊपर घर में रखे वसूले से सर पर प्रहार कर दिया।

गंभीर रूप से घायल पुन्नी बाई को अस्पताल दाखिल कराया गया और कलयुगी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है