Home KORBA लावारिस मरीज बने परेशानी की वजह,मौत के बाद पंचनामा में हो रही...

लावारिस मरीज बने परेशानी की वजह,मौत के बाद पंचनामा में हो रही परेशानी

0
102

Acn18.com/लावारिस मरीज कोरबा के जिला अस्पताल के साथ ही पुलिस चौकी के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता है,जहां मौत हेाने के बाद उनके पंचनामा को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 108 संजीवनी एक्सप्रेस के माध्यम से एक मरीज को यहां लाया गया था,जहां उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस को पंचनामा के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने में जुटी है ताकी पंचनामा के बाद आगे की कार्रवाई पूरी हो सके।

error: Content is protected !!