Home KORBA पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष,चाकू चलने से एक...

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष,चाकू चलने से एक युवक की मौत

0
126

Acn18.com/प्रदेश के दुर्ग जिले के शिक्षक नगर में एक हिंसक वारदात सामने आई है,जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में जमकर विवाद हुआ जिसके बाद कुछ युवकों ने मिलकर आकाश शर्मा नामक युवक को चाकू से गोद दिया। इस खूनी संघर्ष में आकाश शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और खून से लथपथ आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे रायपुर रिफर कर दिया गया,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है,कि आकाश क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है। मामले में पुलिस ने चार संदीग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!