Home KORBA वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जयपाल सिंह नहीं रहे

वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर जयपाल सिंह नहीं रहे

0
145

Acn18. Comकोरबा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक , समाजसेवी और राजनीतिज्ञ डॉक्टर जयपाल सिंह का निधन हो गया। 70 वर्षीय डॉक्टर सिंह ने कोरबा के एक निजी चिकित्सालय में देर रात अंतिम सांस ली। डॉ जयपाल सिंह के निधन की खबर उनके शुभचिंतकों के लिए वज्राघात से कम नहीं है। लगभग तीन माह पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का भी हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया था। सिंह दंपति अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं. पता चला है कि उनके पुत्र पुणे में अध्ययन कर रहे हैं ,जहां से वह कोरबा के लिए रवाना हो रहे हैं. उनके आने के पश्चात ही डॉक्टर जयपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा

error: Content is protected !!