Home KORBA पेट्रोल पंप भयानक आग की जद में आने से बचा,टंकी पर खड़े...

पेट्रोल पंप भयानक आग की जद में आने से बचा,टंकी पर खड़े कई वाहन हो गए खाक, देखिए वीडियो

0
151

Acn18.com/उर्जाधानी कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र स्थित मुस्कान पेट्रोल पंप पर खड़े कई वाहन बीती रात आग की चपेट में आ गए। पहले एक वाहन में आग लगी,देखते ही देखते आग ने आसपास खड़े अन्य कई वाहन अपनी चपेट में ले लिया। आग का भयानक रूप देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुसमुंडा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोग इस आशंका से भयभीत थे कि आग ने यदि पेट्रोल पंप को अपनी जद में लिया तो बहुत बड़ा हादसा हो जाएगा।बहर हाल किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली

error: Content is protected !!