spot_img

बेबीलोन होटल में BJP नेता की भतीजी की लाश:रायपुर में रेलवे ट्रैक पर ब्वॉयफ्रेंड का मिला सिर कटा शव; अंबिकापुर के थे रहने वाले

Must Read

रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के कमरे में रविवार को 25-26 साल की लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है। वह सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी।

- Advertisement -

वहीं दूसरी ओर जीआरपी को सुबह करीब 6 बजे एक युवक का भी WRS कॉलोनी के पास पटरी पर युवक का शव मिला है। युवक का सिर धड़ से अलग है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था।

वाणी गोयल का परिवार अंबिकापुर में रहता है। (फाइल फोटो)
वाणी गोयल का परिवार अंबिकापुर में रहता है। (फाइल फोटो)
इसमें वाणी अपने चाचा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल (सफेद कोट) में दिख रही है।
इसमें वाणी अपने चाचा भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल (सफेद कोट) में दिख रही है।
वाणी ने बेकरी का कोर्स किया था। इसमें उसने पेस्ट्री बनाने का स्पेशलाइजेशन किया।
वाणी ने बेकरी का कोर्स किया था। इसमें उसने पेस्ट्री बनाने का स्पेशलाइजेशन किया।

वाणी की दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी

वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली। सूचना मिलने पर रायपुर की गंजा थाना पुलिस भी मौके पर है।

बताया जा रहा है कि वाणि ने रायपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से 2016 से 2019 तक ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 2022 में नागपुर के निराली कुकरी इंस्टीट्यूट से बेकरी का कोर्स किया था। अभी वह अपनी प्रोफाइल में पेस्ट्री शेफ बन लिखती थी।

रायपुर में ही WRS कॉलोनी के पास एक युवक की भी सिर कटी लाश मिली है। वह भी अंबिकापुर का ही रहने वाला था।
रायपुर में ही WRS कॉलोनी के पास एक युवक की भी सिर कटी लाश मिली है। वह भी अंबिकापुर का ही रहने वाला था।

युवक का शव अर्धनग्न हालत में था

युवक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 1500 रुपए मिले हैं। युवक की लास्ट अर्धनग्न अवस्था पर मिली है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। फिलहाल जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि विशाल सामान्य फैमिली से है।

हत्या और आत्महत्या में उलझी गुत्थी

वारदात को लेकर फिलहाल पुलिस के सामने दो थ्योरी है। पुलिस का कहना है कि, अगर युवक-युवती दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे, तो उनके बीच क्या विवाद हुआ, जिसके बाद यह घटना हुई। इसे लेकर मामला फिलहाल हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।

  • पहली थ्योरी के मुताबिक : दोनों के बीच होटल के कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ होगा। इसके बाद युवक ने युवती की कमरे में हत्या कर दी। फिर पकड़े जाने के डर से खुद जाकर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।
  • दूसरी थ्योरी के मुताबिक : दोनों के बीच विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। संभावना है कि मरने के दौरान युवक-युवती से कॉल पर बात कर रहा होगा। जिससे युवती को उसके मरने का पता चलते ही उसने भी होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया होगा।

पोस्टमॉर्टम और कॉल डिटेल से होगा खुलासा

फिलहाल पुलिस इन सभी एंगलों पर जांच कर रही है। दोनों के कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। इससे यह साफ हो सके की असल में युवती के मौत की वजह क्या है। दोनों में क्या संबंध थे। दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ होगा।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -