spot_img

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 6 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद:2 जगहों पर 2 दिन से एनकाउंटर जारी; राजौरी में आर्मी कैंप पर हमला

Must Read

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार (6 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में अबतक 6 आतंकी मारे गए हैं। दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में एक-दो आतंकियों और चिन्निगम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है।

- Advertisement -

मुदरघम में आज सुबह दो आतंकी मारे गए हैं। यहां शनिवार (6 जुलाई) को एक आतंकी मारा गया था। एक जवान शहीद हो गया था। कुलगाम के चिन्निगम फ्रिसल में कल चार आतंकी मारे गए। एक जवान शहीद हुआ था।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने बताया कि दोनों जगहों पर मुठभेड़ जारी है। हमें स्थानीय आतंकियों के भी शामिल होने की खबर मिली है। 6 आतंकी मारे गए हैं। यह सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है।

दूसरी तरफ, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह एक आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

युवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने किया पदभार ग्रहण*

Acn18. Comरायपुर/ राज्य शासन द्वारा नियुक्त श्री विश्व विजय सिंह तोमर गृह जिला सरगुजा ने आज छत्तीसगढ़ राज्य युवा...

More Articles Like This

- Advertisement -