acn18.com कोरबा/ कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र बालकों में भी जलभराव की स्थिती देखने को मिली। सेक्टर नंबर पांच शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भी भारी बरसात के कारण जलभराव की स्थिती निर्मित हो गई। बताया जा रहा है,कि यहां एक व्यक्ति द्वारा नाली के उपर निर्माण कार्य कर लिया गया है,जिससे बरसात का पानी जाम हो गया और लोगों के घरों में प्रवेश कर गया। समय रहते नाली से अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया,जिससे यह स्थिती निर्मित हुई।






