Home KORBA समूह में पुटु बिनने जंगल गई महिलाओं पर तीन भालुओं ने किया...

समूह में पुटु बिनने जंगल गई महिलाओं पर तीन भालुओं ने किया हमला,एक की हालत गंभीर

0
120

acn18.com बालको / समूह में पुटु बिनने जंगल गई महिला पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले से महिलाओं में हड़कंप मच गया। भालू के हमले में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है,जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला द्वारा चीख् पुकार मचाए जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई। मामला बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम बेला का है,जहां के लोग गांव से लगे नवाडीह टपरा के जंगल में पुटु बिनने के लिए गए हुए थे। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

acn bhalu 1
error: Content is protected !!