acn18.com कोरबा/ पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर कंवर को गिरफ्तार किया है। दीपका पुलिस ने बढईपारा क्षेत्र में मिली एक सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को किया। पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर कंवर से 20 लीटर अवैध शराब मिली है। वह शराब बनाने और बेचने के काम में लगा हुआ था। उसके खिलाफ 34 आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।



